HomeUttarakhandAlmoraCNE Breaking : उत्तराखंड आ रहे हैं मोदी और अमित शाह, यह...

CNE Breaking : उत्तराखंड आ रहे हैं मोदी और अमित शाह, यह है प्रस्तावित कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

भारतीय जनता पार्टी ने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी है। इस लिहाज से पार्टी के शीर्ष नेताओं का दौरा अगले माह से शुरू हो जायेगा। सबसे अहम ख़बर यह है कि 16 और 17 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी नवंबर माह में पहुंचने की पूरी उम्मीद है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अब अधिक वक्त नहीं बचा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं के दौरे के साथ ही भाजपा के केंद्रीय नेताओं का उत्तराखंड दौरा शुरू होने जा रह है। आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दौरे के बाद अब भाजपा ने चुनावी कार्यक्रमों का शंखनाद कर दिया है। यही कारण है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी अक्टूबर माह में प्रदेश का दौरा करने जा रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के बाद नवंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी भी उत्तराखंड आ सकते हैं। इससे पूर्व गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में कई बड़ी योजनाओं के उद्घाटन करेंगे और एक बड़ी रैली को भी संबोधित कर सकते हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने बताया है कि पार्टी के चुनावी कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है। जिसके तहत आज शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी देहरादून में सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने जा रहे हैं। यहां यह भी ज्ञात रहे कि 2022 के चुनाव में भाजपा कोई कोर—कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। यही कारण है कि अमित शाह के बाद प्रधानमंत्री स्वयं उत्तराखंड दौरे पर पहुंच सकते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री को लाने की तैयारी है। इधर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की पुष्टि करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी अक्टूबर में 04 अथवा 14 तारीख को उत्तराखंड आ सकते हैं। इसके अलावा 09 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर या केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के मौके पर प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से अंतिम कार्यक्रम मिलना शेष है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रमों को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 01 अक्टूबर को उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार इस दिन वह पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर पीठसैंण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक व उनकी प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments