डॉ. मनमोहन सिंह सरकार की देन है मनरेगा योजना, लॉक डाउन में रोजगार का बनी सबसे सशक्त माध्यम : कुंजवाल

अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों पर विकास विरोधी होने का…

अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के जल कल्याणकारी कार्यों पर ब्रेक लगाने का ही काम किया है। उन्होंने सीधे कहा कि लॉकडाउन के दौरान जो मनरेगा आज प्रवासियों की मददगार साबित हो रही है, वही भी पूर्ववर्ती डॉ. मनमोहन सिंह सरकार की देन है।
श्री कुंजवाल ने आज जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लमगड़ा के ग्राम सभा रतखान और भैसोड़ा में कांग्रेसजनों की बैठक को संबोधित करते हुए कई बार भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं पर रोक लगा दी है, जिन्हें कांग्रेस के समय में स्वीकृत किया गया था। आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लॉक डाउन के दौरान कोई भी स्पष्ट निर्णय नहीं लिये गये, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है। यही कारण है कि प्रदेश में तमाम लोग इस समय बेरोजगारी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सोच आज लॉकडाउन में रोजगार के रूप में मनरेगा सबसे बड़ी रोजगार योजना के रूप में आगे आयी है। उन्होंने वृद्धावस्था में एक परिवार में एक पेंशन कटौती पर भी दु:ख जताया। कहा कि सरकार इस तरीके की गई योजनाओं में कटौती कर है। कहा कि पेट्रोलियम व खाद्य सामग्री आज बहुत अधिक कीमत छू गये हैं। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से निर्माण करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने पूर्व कांग्रेस की सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यों की विवेचना करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि शहरों व गांवों, गरीब व अमीर के बीच की खाई को पाटना है तो जरूरी है कि 2022 में कांग्रेस को सत्ता प्रदान करने में सहयोग किया जाये। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सतवाल, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, न्याय पंचायत अध्यक्ष हेम आर्या, रतखान प्रधान हंसा दत्त तिवारी, भैसोड़ा प्रधान पान सिंह सिजवाी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश अधिकारी, रमेश बिष्ट, पान सिंह सतवाल, विरेंद्र सिंह बिष्ट, जसवंत सतवाल, पान सिंह राणा, सरपंच रौलाकोट चंदन बोरा, नरेश सिंह, चंदन सिंह, दलीप सिजवाली आदि मौजूद रहे।

डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
अल्मोड़ा। इस अवसर पर लगभग डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। जिनमें पूर्व प्रधान रतखान गोविंद सिंह राणा, शिवराम, रश्मी तिवारी, पान सिंह राणा, चंदन सिंह, महेंद्र सिंह रावत, मदन राम, रणजीत लाल, भुवन राम, त्रिल राम, दीप लाल, प्रकाश राम, संजय कुमार, सूरज तिवारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *