HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज : विधायक शुक्ला ने 21 लोगों के बांटे मुख्यमंत्री राहत...

किच्छा न्यूज : विधायक शुक्ला ने 21 लोगों के बांटे मुख्यमंत्री राहत चेक, बोले- लोग भाजपा शासन में खुश

किच्छा। भाजपा सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास के अपने नारे पर काम कर रही है। क्षेत्र के हर व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचना हमारा लक्ष्य है। यह बात विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के 21 चेक लाभार्थियों को वितरित करते हुए कही। विधायक शुक्ला ने अपने आवास पर मुख्यमंत्री राहत कोष के 21 चेक लाभार्थियों को सौंपे।

आज किच्छा आवास विकास स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 3 लाख रुपए के 21 चेक लाभार्थियों को सौंपते हुए कहा कि देश में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम कर रही है। कहा कि देश में हर तकबे का विकास कराने की मंशा से मोदी सरकार काम कर रही है। प्रदेश में भी डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास की राह को सुगम बना रही है, लोग भाजपा पर विश्वास कर रहे हैं और भाजपा की नीतियां से खुश हैं।

कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन करेंगे हल्द्वानी के थाल सेवा को सलाम

कार्यक्रम में विधायक शुक्ला ने 3 लाख रुपये के कुल 21 चेक लाभार्थियों गंगा रौतेला पत्नी देवेंद्र सिंह रौतेला, राजेश्वरी पत्नी प्रभात कुमार राजेंद्र सिंह पुत्र पान सिंह, ललित कुमार पुत्र रामप्रसाद, दिनेश चंद्र पंडा पुत्र देवदत्त पंडा, ममता देवी पत्नी देवेंद्र कुमार, उषा कोरंगा पत्नी हरीश कोरंगा, पूरन देवी पत्नी राजाराम, रामप्रवेश पुत्र राजकिशोर, भूप राम पुत्र बाबूराम, पूजा कबड़वाल पुत्री कैलाश चंद्र कबड़वाल, जयंती देवी पत्नी स्वर्गीय सुभाष गौतम, नीमा देवी पत्नी मथुरा दत्त, भानु मंडल पत्नी परिमल मंडल, संपूर्ण सिंह पुत्र गहना सिंह, तृप्ति मंडल पत्नी दयाल मंडल, अनवार अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ, सारिका पत्नी राजेश, अनीता सिंह पत्नी रत्नेश्वर सिंह, नानक सिंह पुत्र स्वर्गीय इंदर सिंह, कविता पांडे पत्नी प्रेमा को सौंपा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments