HomeUttarakhandNainitalसुयालबाड़ी : श्रम विभाग के शिविर में विधायक सरिता आर्य ने बांटे...

सुयालबाड़ी : श्रम विभाग के शिविर में विधायक सरिता आर्य ने बांटे टूल किट

केंद्र व राज्य सरकार से संचालित योजनाओं की दी जानकारी

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। यहां पशु चिकित्सालय में आयोजित श्रम विभाग के शिविर में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने लाभार्थियों को टूल किट प्रदान किए। उन्होंने आम जनता से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जन हित में जारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में श्रमिकों के हित के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। श्रम विभाग की टूल किट वितरण योजना के तहत, कौशल उन्नयन प्रशिक्षण पूरा करने वाले निर्माण श्रमिकों को निःशुल्क टूल किट दी जाती है। गरीबों की सहायता के लिए श्रम विभाग के द्वारा यह योजना चलाई जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, नीरज बिष्ट, भुवन चंद्र, दान सिंह नेगी, कल्याण सिंह नेगी, घनश्याम सुयाल के अलावा श्रम विभाग के कर्मचारी हिमांशु पांडे, धीरज शर्मा, प्रमोद जोशी, देवेंद्र बिष्ट, पवन आर्या, यशपाल आर्या मौजूद रहे। इससे पूर्व गणमान्य नागरिकों द्वारा वि​धायक सरिता आर्या का भव्य स्वागत ​भी किया गया। उल्लेखनीय है कि टूल किट प्राप्त करने के लिए 130 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया था। कई लोगों को जरूरी दस्तावेज नहीं होने के चलते वापस भी लौटना पड़ा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments