HomeUttarakhandAlmoraपेंशनर्स के आंदोलन को विधायक माहरा ने दिया समर्थन, विस सत्र में...

पेंशनर्स के आंदोलन को विधायक माहरा ने दिया समर्थन, विस सत्र में उठा चुके हैं मामला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

गोल्डन कार्ड के नाम पर पैंशन राशि से जबरन कटौती के विरोध में भिकियासैंण तहसील परिसर में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज सोलहवें दिन भी जारी रहा। आज आन्दोलन को समर्थन देने नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक करन माहरा धरना स्थल पर पहुंचे। आंदोलनकारियों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि पैशनर्स की मौजूदा समस्या को उन्होंने ने मार्च में हुए विधानसभा सत्र में उठा दिया था।

उन्होंने पैंशनर्स के धरने का समर्थन करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में पैंशनर्स, उपनल कर्मचारी, आशा वर्कर्स और बेरोजगार सड़कों पर हैं, लेकिन यह सरकार सत्ता के मद में इतनी चूर हो गयी है कि इन्हें आम जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

बैठक को संबोधित करते हुए आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण हमें इस आंदोलन को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए वाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज आन्दोलन पूरे प्रदेश में फैल रहा है, जो खुशी की बात है। विभिन्न कर्मचारी संगठन आन्दोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। बैठक को ब्लाक प्रमुख श्रीमती चित्रा आर्या, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी प्रयाग शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, भगवन्त सिंह बंगारी, के एन कबडवाल, कुन्दन सिंह बिष्ट, धनीराम टम्टा, गोपाल सिंह बिष्ट, गोविन्द सिंह मनराल, एसएस मावड़ी, गंगा दत्त जोशी, केएन जोशी आदि ने सम्बोधित किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments