HomeBreaking Newsदेहरादून : विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को अमित शाह के मंच से...

देहरादून : विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को अमित शाह के मंच से उतारा नीचे, नाराज विधायक वापस लौटे

देहरादून। हर बार की तरह आज भी देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में खानपुर से भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन चर्चा में रहे। विधायक चैंपियन देहरादून में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के कार्यक्रम में पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि विधायक चैंपियन केंद्रीय गृह मंत्री के मंच पर जा पहुंचे, जहां मंच पर बैठने वालों की माननीयों की सूची में विधायक चैंपियन का नाम नहीं था। जिस वजह से विधायक चैंपियन को मंच पर मौजूद आयोजकों ने विधायकों के लिए नीचे अलग से सीट रिजर्व होने की बात कही, लेकिन विधायक चैंपियन नाराज होकर कार्यक्रम छोड़ चले गए।

देहरादून देखें Live : अमित शाह कर रहे हैं घसियारी योजना का शुभारंभ

आपको बता दें शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता में विधायक चैंपियन सरकार में मंत्री बनाने की बात कर रहे थे और साफ तौर पर कहा कि ओबीसी समाज या गुर्जर समाज से उन्हें मंत्री बनाया जाता है तो वहां भी समाज की नाराजगी दूर होगी। वहीं गुर्जर महासभा के प्रतिनिधियों ने तो चैंपियन को मंत्री ना बनाए जाने पर बीजेपी की ईंट से ईंट बजा देने तक की चेतावनी चैंपियन की मौजूदगी में ही दे दी थी।

Uttarakhand : अनिल कुमार बने UPCL के MD, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments