HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: कर्नाटक के एक कालेज का लापता छात्र बागेश्वर में मिला

Bageshwar Breaking: कर्नाटक के एक कालेज का लापता छात्र बागेश्वर में मिला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कर्नाटक के एक कालेज से लापता छात्र को पुलिस ने मंगलवार को बागेश्वर में बरामद कर लिया है। इसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया है। बताया गया है कि यह छात्र कालेज के हास्टल से भाग कई दिनों पहले भाग गया था।

बीते सोमवार को मनीपाल कालेज कर्नाटक के छात्र अभय कुमार पुत्र संजय सिंह को स्थानीय पुलिस ने बरामद किया था। उसे रात को अपने साथ कड़ी सुरक्षा के बीच रखा। पुलिस की सूचना परमंगलवार को उनके बड़े भाई सत्यप्रकाश कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह राजापुर, बोधगया, बिहार के रहने वाले हैं। उनका भाई पिछले कई दिनों से उनके संपर्क में नहीं था। वह कालेज के हास्टल से भाग गया था। वह घर पर भी फोन पर बहुत कम बात करता है। उसे फोन पर कई बार समझाने की कोशिश की गई। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने कहा कि छात्र को एसएचओ मनीपाल के आदेश पर सुपुर्द किया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments