HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी से लापता छात्र दिल्ली में मिला, पापा की डांट से नाराज...

हल्द्वानी से लापता छात्र दिल्ली में मिला, पापा की डांट से नाराज होकर घर से भागा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | शहर के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का छात्र 20 मार्च को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। छात्र की स्कूटी व कापी-किताबें गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में जली मिली थी। तब से पुलिस व एसओजी उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार देर रात पुलिस ने छात्र को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र ने स्कूटी व किताबें खुद फूंकी। छात्र को आज स्वजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

टीपीनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी महादेव एनक्लेब वार्ड नंबर 56 निवासी योगेश मिश्रा शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। उनका 15 वर्षीय इकलौता बेटा यथार्थ मिश्रा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा नवीं का छात्र है। यथार्थ की परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को छात्र घर से स्कूल के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। घर नहीं पहुंचने पर स्वजन को चिंता हुई और अपने स्तर से तलाशी शुरू कर दी। पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने कंट्रोल रूम में लगे फुटेज खंगाले। जिसमें छात्र गोरापड़ाव बाईपास के जंगल की ओर जाता दिखा। देर रात स्वजन और पुलिस इस क्षेत्र में पहुंची तो जंगल के किनारे छात्र की स्कूटी और कापी किताबें जली मिली थीं। जंगल की खाक छानने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के मदद से छात्र की तलाश शुरू की।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि छात्र को शनिवार देर रात दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। वह पापा की डांट से नाराज होकर घर से भागा था। स्वजन व पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपनी स्कूटी जलाई। घर से भागने से पहले छात्र ने अपनी मां के फोन पे से अपने अकाउंट में पैसे भी ट्रांसफर कर लिए थे।

सिपाही ने की पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या; साथ आए दोस्त को भी मार डाला

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments