HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: घर से गुम नाबालिग लड़की जंगल के खंडहर में मिली

Almora Breaking: घर से गुम नाबालिग लड़की जंगल के खंडहर में मिली

ADVERTISEMENTS

🟣 लड़की ने पूरी रात जंगल में ही काटी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

गत मंगलवार को सोमेश्वर थाना क्षेत्र से गुम हुई नाबालिग लड़की आज सुबह जंगल में स्थित एक खंडहर में मिली। लड़की ने रात जंगल में ही गुजारी। रात पुलिस ने उसे काफी तलाशा और अब बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हुआ यूं कि गत 04 अक्टूबर यानी मंगलवार की रात्रि सोमेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की अपने परिजनों की डांट फटकार से नाराज हो गई और रात ही घर से निकलकर कहीं चले गई। परिजनों ने लड़की को आसपास तलाशा, किंतु जब उसका रात पता नहीं चला, तो आनन—फानन में पुलिस को इत्तला की गई। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने तत्काल सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को बालिका को शीघ्र तलाशने के निर्देश दिए। इसके बाद सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी पुलिस बल के साथ रात गांव पहुंचे और रात ही गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस, परिजनों व ग्रामीणों ने रात आसपास के जंगलों में बालिका को तलाश किया। लगातार प्रयास व काफी खोजबीन के बाद गुम लड़की आज बुधवार सुबह करीब के जंगल के स्थित एक खंडहर से दुबकी मिली। जिसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद इस नाबालिग बालिका की काउंसलिंग कराई गई और इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी और उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए आभार जताया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी समेत आरक्षी कुंदन वर्मा व वीरेंद्र राय शामिल रहे।

नवरात्रि व्रत में क्यों खाया जाता है सेंधा नमक?, जाने फायदे
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments