आर्मी का चीता हेलिकॉप्‍टर क्रैश, एक पायलट की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

0

नई दिल्‍ली| इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर अरुणाचल प्रदेश से आ रही है। यहां भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्‍टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में 1 पायलट की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दूसरे पायलट की स्थिति काफी गंभीर है।


ADVERTISEMENTS

सेना के अधिकारियों ने बताया है कि हेलिकॉप्‍टर हादसा अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में हुआ है। इससे पहले इसी साल के अप्रैल महीने में हिमाचल प्रदेश में चीता हेलिकॉप्‍टर को सुरक्षा के मद्देनजर लैंड करना पड़ा था। इस हेलिकॉप्‍टर ने ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भरी थी।

जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के चीता हेलिकॉप्‍टर ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में बुधवार सुबह 10 उड़ान भरी थी। यह रूटीन उड़ान थी। इसी दौरान हेलिकॉप्‍टर क्रैश हो गया। घायल पायलटों को तत्‍काल घटनास्‍थल के पास मौजूद सैन्‍य अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्‍टरों ने पायलट को मृत घोषित कर दिया, जबकि को-पायलट की हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में मारे गए पायलट की पहचान कर्नल सौरभ यादव के तौर पर की गई है।

हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि हेलिकॉप्‍टर अचानक से क्‍यों क्रैश हो गया? दूसरी तरफ, हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद ही हादसे की वजहों का पता चल सकेगा।

न्‍यूज एजेंसी PTI रक्षा प्रवक्‍ता कर्नल एएस वालिया के हवाले से बताया है कि चीता हेलिकॉप्‍टर के क्रैश होने की घटना चीन सीमा के करीब हुई है। उन्‍होंने बताया कि हेलिकॉप्‍टर ने सामान्‍य तरीके से उड़ाना भरा था और सुबह तकरीबन 10 बजे दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

उन्‍होंने बताया कि फिलहाल दुर्घटना की वजहों का पता नहीं चल सका है। कर्नल वालिया के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्‍त हेलिकॉप्‍टर में दो पायलट सवार थे। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS