HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः घर से गुम नाबालिग बालिका बरेली से बरामद, युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ाः घर से गुम नाबालिग बालिका बरेली से बरामद, युवक गिरफ्तार

युवक पर गलत काम करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट भी लगा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले के भतरोंजखान थानांतर्गत से एक नाबालिग बालिका घर में बिना
कुछ बताए ही गुम हो गई। पिता ने भतरोंजखान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। गहन छानबीन के बाद प्रकाश में आई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बरेली पहुंची, जहां एक युवक के साथ बालिका को बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक ने बालिका के साथ गलत कार्य किया, तो भादवि व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गत 19 मई 2023 को एक व्यक्ति ने जिले के थाना भतरोंजखान में तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री घर में बिना कुछ बताये कहीं चले गई है। इस तहरीर के आधार पर थाना भतरोंजखान में तत्काल एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद विवेचना के लिए प्रभारी निरीक्षक भतरोंजखान हेम चन्द्र पंत ने पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए पता लगाया और गत दिवस जनपद बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर तिराहे से गुलाब सिंह नामक युवक के साथ से गुमशदा नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया।

बालिका से पूछताछ में पता बात प्रकाश में आई कि युवक ने बालिका के साथ गलत काम किया गया है। बालिका द्वारा ऐसा बताए जाने पर आरोपी 21 वर्षीय युवक गुलाब सिंह पुत्र वेदपाल, निवासी गुलरडांडी थाना नवाबगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में भादवि व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। इस पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल बलराम सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा देवी शामिल रहीं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments