HomeBreaking NewsBig Breaking - वारदात : यहां अर्धनग्न हाल में मिली मंत्री की...

Big Breaking – वारदात : यहां अर्धनग्न हाल में मिली मंत्री की बुआ की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका, प्रशा​सनिक अमले में हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ के बलौद जनपद से एक दिल दहला देने वाली ख़बर आई है। यहां बाल विकास मंत्री की रिश्ते की बुआ की अर्धनग्न लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका इलाके के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी।

जांच में जुटी पुलिस टीम

सबसे पहले काम वाली बाई ने देखी लाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसमी गांव में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया का मायका है। यहां उसकी रिश्ते की बुआ अपने घर में अकेली रहती थी। घर पर साफ—सफाई के लिए एक बाई लगाई हुई थी। आज शनिवार की सुबह जब बाई रोज की तरह काम पर आई तो उसने महिला की लाश पड़ी देखी। महिला के हाथ बंधे हुए थे और उसके कपड़े अस्त—व्यस्त थे। जिसके बाद उसकी चीख निकल गई। बदहवास हालत में बाई ने मोहल्ले को लोगों को बुलवाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई।

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, साथी गम्भीर

हालात कर रहे रेप की वारदात की ओर इशारा
पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह घटना डौंडीलोहारा के कोसमी गांव की है। शिक्षिका नाईटी पहने थी, लेकिन निचले हिस्से में कमर तक कोई कपड़ा नहीं था। शव की हालत को देखकर प्रथम दृष्टया रेप की आशंका से इंकार नही किया जा सकता है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या गला घोंटकर की गई प्रतीत होती है, लेकिन विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

खून का एक निशान भी नही
लाश को करीब से देखने पर खून के कोई निशान नही दिखे हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की वारदात को किसी परिचित ने ही अंजाम दिया होगा। चूंकि यह घटना देर रात की प्रतीत होती है। महिला ने किसी परिचित के लिए दरवाजा खोला होगा और उसने अकेली पाकर महिला के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दिया।

दर्दनाक घटना : ईंट भट्ठे की चिमनी के लिए खोदा गया गड्ढा, नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत

यह कह ही अब तक की पुलिस जांच
पुलिस जांच में यह उजागर हुआ है कि घर के भीतर दाखिल होने के भी तीन रास्ते हैं। मुख्य गेट तो बंद था। वहीं छत अथवा गोशाला के रास्ते से भीतर दाखिल हुआ जा सकता है। यह भी हो सकता है कि महिला ने किसी के लिए दरवाजा नही खोला, लेकिन कोई चोर रास्ते से घर के भीतर दाखिल हुआ हो।

पुलिस का कहना है कि ज्यादा शक इस बात का है कि कोई घर के पास ही स्थित एक विद्युत पोल पर चढ़ कर पहले छत में गया, फिर घर के भीतर दाखिल हुआ। इसका कारण यह है कि पोल पर पांव के निशान भी मिले हैं।

वहीं बालोद के एसपी जितेंद्र सिंह मीणा, एडिश्नल एसपी डीआर पोर्ते और सीएसपी अलीम खान भी मौके पर पहुंचे और जांच की।

कोरोना ब्रेकिंग : आज प्रदेश में 463 नए केस, 695 मरीजों ने जीती जंग, जानें ताजा आंकड़े

एसपी जितेंद्र मीणा ने बताया कि महिला की आयु लगभग 40 से 45 साल के बीच है। पुलिस का अनुभव यह कहता है कि वारदात को किसी जानकार ने ही अंजाम दिया है, क्योंकि घर के भीतर वही इस तरह से दाखिल हो सकता है जो पूरी जानकारी रखता हो।

ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की गई जान, अकेले बिहार में 111 मौतें, दिल्ली में 109 – IMA

जम्मू कश्मीर के बारामूला पर CRPF Team पर बड़ा आतंकी हमला दो जवान शहीद, कई घायल

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में लगी भीषण आग, कपड़े का शोरूम जलकर खाक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments