HomeUttarakhandAlmoraधामी जी! मंत्री—विधायकों पर कितना खर्च हो रहा यह भी बताएं :...

धामी जी! मंत्री—विधायकों पर कितना खर्च हो रहा यह भी बताएं : सती

ADVERTISEMENTS

👉 नसीहत, उधार का है बजट, जितनी चादर उतने पांव पसारे

अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने वर्ष 2023-2024 के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए धामी सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के साथ ही मंत्रियों व विधायकों पर प्रति माह हो रहे व्यय का हिसाब भी जनता को बताना चाहिए।

सती ने कहा कि उत्तराखंड का वर्ष 2023-2024 का बजट पूरी तरह उधार का बजट है। अगले वर्ष इस बजट के बराबर राज्य को कर्ज हो जाना है। सरकार को कर्ज कैसे कम हो इस पर ध्यान देना चाहिए, जितनी चादर हो उतनी ही फैलानी चाहिए।

सती ने कहा कि जब उत्तराखंड राज्य बना था उस समय राज्य पर ढाई हजार करोड़ का कर्ज था। 31 मार्च 2024 को उत्तराखंड प्रदेश पर 77 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो जायेगा। सती ने कहा कि उत्तराखंड सरकार कह रही है कि सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती कर्मचारियों के वेतन और पेंशनरों के वेतन -भत्तों व पेंशन के लिए धनराशि जुटाने की है। जिस पर लगभग 26 हजार करोड़ खर्च होंगे।

सती ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के वे कर्मचारी जो रात—दिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा सेवानिवृत्त वे कर्मचारी जिन्होंने सेवा दी हैं उन पर हो रहे व्यय का तो हिसाब लगा रहे हैं, लेकिन मंत्रियों व विधायकों पर प्रति माह कितना व्यय हो रहा है इसका हिसाब जनता को नहीं बता रहे हैं।

सती ने कहा कि बजट में जी-20 समिट के लिए 100 करोड़ का प्रावधान क्यों किया गया है। जी-20 सम्मेलन आयोजन पर खर्च करना केन्द्र सरकार की ज़िम्मेदारी है। सती ने कहा कि कर्ज में डूबे बजट से राज्य के युवा बेरोजगारों किसानों और आम आदमी जो मंहगाई से त्रस्त है को इस वजट से कोई उम्मीद नहीं है। सती ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को कर्ज कम करने के लिए अपने सरकारी खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि कर्ज का बोझ भी राज्य की जनता पर ही पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments