HomeUttarakhandDehradunमौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

सतर्क रहने की अपील

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बुधवार 17 सितंबर को राज्य के कई जिलों — पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आम जनता और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, इन जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और मार्गों में भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

देहरादून में मंगलवार को हुई तेज बारिश से कई स्थानों पर तबाही का मंजर देखने को मिला। प्रेमनगर और सहस्त्रधारा क्षेत्र में नदियां रौद्र रूप में आ गईं। रिस्पना और बिंदाल नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जबकि ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी भी उफान पर रही। राज्य में अब तक बारिश से 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अकेले देहरादून में 13 मौतें शामिल हैं। वहीं 16 लोग अब भी लापता हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि इस साल उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है और मानसून की विदाई में अभी देरी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments