अल्मोड़ा न्यूज : नशा मुक्ति केंद्र में व्यापारी पुत्र रियाज हुसैन की मौत पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताया शोक

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यापारी इंतजार हुसैन के पुत्र रियाज हुसैन की मौत पर नगर में शोक की लहर है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की शोक सभा में व्यापारी पुत्र के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया गया। उल्लेखनीय है कि रियाज हुसैन (24 वर्ष) को गत देर शाम करीब 6.30 बजे नशा मुक्ति केंद्र हवालबाग भर्ती किया गया था। आज सुबह 8 बजे उसकी अचानक मौत हो गई। मृतक के पिता की यहां टैक्सी स्टैंड के पास गद्दे रूई की दुकान है। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि व्यापारी पुत्र के असमायिक निधन पर वह शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़े हैं। शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महा​सचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें