Bageshwar News: नौ सूत्रीय मांगों की अनसुनी से उखड़े एनएचएम के संविदा कर्मी, ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की दी धमकी

0

दीपक पाठक,  बागेश्वर
जिला चिकित्सालय में तैनात एनएचएम संविदा कर्मी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हो गए हैं। नाराज कर्मचारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस को ज्ञापन सौंपा।


ADVERTISEMENTS

अस्पताल में तैनात कर्मचारी सोमवार जिला अस्पताल के सीएमएस के पास पहुंचे और उन्होंने सीएमएस को ज्ञापन सौंपकर सामूहिक बीमा या गोल्डन कार्ड देने, कोरोना काल में हुई मौत पर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने, लॉयल्टी बोनस देने, नियमितीकरण करने, समान कार्य समान वेतन देने, एच आर पॉलिसी बनाने, आउटसोर्सिंग से एनएचएम में नौकरी नहीं देने, एनएचएम कर्मचारियों को समान पदों पर नियुक्ति में 50 फीसदी आरक्षण देने, वार्षिक वेतन को न्यूनतम दस फीसदी करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी संविदा कर्मी पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। स्थायी नियुक्ति देने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर वह आंदोलित हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनने के बजाए मांगों को उलझा रही है। इस तरह का रवैया कतई सहन नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में कमल जोशी, मनोज कुमार, राजीव कुमार, अनीता जोशी, रीतिका मेहता, भूपेंद्र रावत, महेश सिंह आदि रहे।

Breaking : बागेश्वर में कुछ ढीले पड़े कोरोना के तेवर, आज 45 नए मामले व 84 स्वस्थ्य होकर लौटे

Bageshwar : थाना बैजनाथ पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ एक दबोचा

Bageshwar : 40 साल की सेवा उपरांत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेमलता सेवानिवृत्त, विदाई दी

Bageshwar : आठ मेधावी बालिकाओं का चयन, उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध होगी फीस

Bageshwar : नौ सूत्रीय मांगों की अनसुनी से उखड़े एनएचएम के संविदा कर्मी, ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की दी धमकी

Bageshwar : मानकों के विपरीत खड़िया खनन का आरोप और अवैध खनन से सड़कों की दशा खराब, इसी बात को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Bageshwar : कांग्रेस ने कोविड संक्रमितों की त्वरित मदद के लिए जारी किए हेल्प लाइन नंबर

Bageshwar : कृषि इंटर कालेज दोफाड़ के क्रीड़ांगन निर्माण की गुणवत्ता पर उठी अंगुली, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम से कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें