HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: डीएम की पहल पर महिलाओं ने 05 स्थानों पर लगाए मेहंदी...

अल्मोड़ा: डीएम की पहल पर महिलाओं ने 05 स्थानों पर लगाए मेहंदी स्टाल

ADVERTISEMENTS

✍️ मेहंदी प्रतियोगिता: 700 से अधिक महिलाओं ने रचाई मेहंदी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां नगर में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की पहल पर आज से स्वयं सहायता समूहों की मेहंदी प्रतियोगिता का आगाज हो गया। जिसके तहत 05 स्थानों पर मेहंदी स्टाल लगे, जिनमें बढ़चढ़ कर महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई। करीब 700 से अधिक महिलाओं ने इन स्टालों पर मेहंदी रचाई।

शहर के 5 स्थानों पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम के साथ मेंहदी प्रतियोगिता आयोहित हुईं। जिनमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला समूह, शहरी विकास विभाग तथा अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से शहर के धारानौला, नंदादेवी मंदिर परिसर, रामलीला मैदान खत्याड़ी, चौघानपाटा एवं चौक बाजार में मेहंदी स्टाल लगे। चौक बाजार में कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, धारानौला में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, नंदादेवी परिसर में किरन पंत एवं कैलाश गुरुरानी, चौघानपाटा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला एवं रामलीला मैदान खत्याड़ी में भाजपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहनी कनवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर लगभग 60 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया और 700 से अधिक महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई। कार्यक्रम में पहुंचकर जिलाधिकारी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना मनराल, समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, अधिशाषी अधिकारी भरत त्रिपाठी, प्रबंधक जिला सहकारी बैंक श्वेता उपाध्याय, सीडीपीओ विनीता सक्सेना, पीसी जोशी, राजकुमार, आफरीन जहां, अभिलाषा तिवारी, हर्षवर्धन लोहनी एवं विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण आगामी सप्ताह में किया जाएगा। यह स्टाल कल भी लगे रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments