HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जल्द होंगे चुनाव, नव चुनाव समिति...

रानीखेत प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जल्द होंगे चुनाव, नव चुनाव समिति गठन को 15 फरवरी को बुलाई बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल रानीखेत की चुनाव समिति की यहां शिव मंदिर में हुई बैठक में रानीखेत व्यापर मंडल चुनाव को लेकर व्यापक विचार—विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नयी चुनाव समिति का गठन और चुनाव व्यापारियों की आम बैठक में किया जाएगा।
तय हुआ कि बैठक का आयोजन आगामी सोमवार को 15 फरवरी 2021 को दोपहर 01 बजे से शिव मंदिर रानीखेत में किया जाएगा तथा आम बैठक के लिए प्रचार वाहन से व्यापारियों को संबोधित किया जाएगा। बैठक में नगर के वरिष्ठ व्यापारी उमेश भट्ट द्वारा यह निर्देशित किया गया कि पिछले व वर्तमान चुनाव से संबंधित आय-व्यय का विवरण आम बैठक में व्यापारियों के समक्ष रखा जायेगा। बैठक के बाद चुनाव समिति ने चमोली हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि दी गई एवं 2 मिनट का मौन रखा गया। सरकार से मांग की गई कि मृतकों एवं पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता जल्द से जल्द प्रदान की जाए। चुनाव समिति की बैठक में व्यापर मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला महामंत्री डॉ. गिरीश वैला, जगदीश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, कैलाश सती, उमेश भट्ट, प्रताप सिंह महरा, गोपाल नाथ गोस्वामी, कामरान कुरैशी आदि मौजद थे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments