HomeUttarakhandDehradunसतपाल महाराज बोले- सिंचाई विभाग में कर्मचारियों की कमी आऊट सोर्सिंग से...

सतपाल महाराज बोले- सिंचाई विभाग में कर्मचारियों की कमी आऊट सोर्सिंग से पूरी करें

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं को समय से पूरा किये जाने के कड़े निर्देश देते हुए प्रदेश में आये प्रवासियों के लिए भी रोजगार सृजन किये जाने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग की यमुना कालोनी स्थित सिंचाई भवन में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए आऊट सोर्सिंग से भर्ती किये जाने के भी आदेश दिये हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

समीक्षा बैठक में काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने सभी अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बजट की व्यवस्था शीघ्र किये जाने की बात कही है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्लेशियर और नदियों का नियमित अध्ययन किया जाये। महाराज ने कहा कि विकास नगर के बाड़वाला में यमुना नदी पर घाट का निर्माण कर गंगा और यमुना जी की आरती प्रारम्भ की जायेगी। उन्होंने नमामी गंगे के तहत बने घाटों पर विधुत शव गृह बनाये जाने के निर्देश दिए। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल संवर्धन के लिए छोटी छोटी झील का निर्माण करने के साथ साथ नदियों में पानी छोड़ने पर वार्निंग सिस्टम को भी ठीक किया जायेगा।

बैठक में सिंचाई सलाहकार अतर सिंह असवाल, सचिव सिंचाई नितेश झा, प्रमुख अभियन्ता मुकेश मोहन सहित सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के आने अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments