ब्रेक फेल होने से एनएच पर पलट गई मैक्स, यात्रियों में मची चीख-पुकार

CNE DESK : चंपावत के अमोड़ी बाजार के पास आज शनिवार को एक मैक्स ब्रेक फेल होने पर एनएच पर पलट गई। इस दौरान मैकस…

ब्रेक फेल होने से एनएच पर पलट गई मैक्स

CNE DESK : चंपावत के अमोड़ी बाजार के पास आज शनिवार को एक मैक्स ब्रेक फेल होने पर एनएच पर पलट गई। इस दौरान मैकस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। संयोग से कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। यात्रियों को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा मैक्स संख्या यूके 05 टीए 1573 जा रही थी। अचानक अमोड़ी बाजार के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद यह मैक्स राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही पलट गई। वाहन में कुल 08 लोग सवार थे।

इधर चल्थी चौकी प्रभारी सुरेंद्र कोरंगा ने बताया कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। संयोग से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वाहन चालक ने होशियारी का परिचय दिया। मैक्स को खाई में गिरने से बचा लिया।

इधर दुर्घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर वाहन में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें अन्य वाहनों में बैठा गंतव्य को भेजा। इधर स्थानीय लोगों ने घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू करने पर पुलिस का आभार जताया है।

हल्द्वानी : जिलाधिकारी वंदना ने अधिकारियों को दिया होमवर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *