हल्द्वानी। एक टीवी चैनल पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज के लोगों ने आज हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर चैनल के प्रस्तोता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का नाम न सिर्फ मुस्लिम बल्कि अन्य समुदायों में भी आदर के साथ लिया जाता है। ऐसे में एक टीवी चैनल पर जारी कार्यक्रम में प्रस्तोता अमीष देवगन में ख्वाजा साहब को आक्रांता एवं लुटेरा कह कर करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि उलेमा ए हल्द्वानी इस ज्ञापन के माध्यम से अमीष देवगन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करता है।
ज्ञापन देने वालों में शहर इमाम मुफ्ती शाहिद अली अजहरी,मौलाना सैयद इरफान, मौलाना शाहिद रजा, मौलाना पासीउर्रहमान व काजी जाबिर आदि शामिल थे।
हल्द्वानी न्यूज : ख्वाजा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर पत्रकार देवगन के खिलाफ मौलानाओं ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

