HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : व्यापार मंडल के पूर्व जिला मंत्री कमल गुप्ता को मातृ...

अल्मोड़ा : व्यापार मंडल के पूर्व जिला मंत्री कमल गुप्ता को मातृ शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

व्यापार मंडल के पूर्व जिला महामंत्री कमल गुप्ता की माता कमला गुप्ता (86 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय किशोरी लाल गुप्ता का आज बुधवार को दोपहर 2 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कल बृहस्पतिवार को विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

व्यापार मंडल की शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के पूर्व जिला महामंत्री कमल गुप्ता की माता कमला गुप्ता का 86 साल की आयु में देहांत हो गया है। उनके निधन पर व्यापार मंडल गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। उन्होंने बताया कि स्व. कमला गुप्ता अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पुत्र अनिल कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता व कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी पूज्य माता की पार्थिव देह की अंतिम यात्रा उनके निवास होटल हेरिटेज से कल 24 नवम्बर को प्रातः 11 बजे विश्वनाथ घाट के लिए निकलेगी। व्यापार मंडल के अन्य समस्त पदाधिकारियों ने भी शोक संवेदना जाहिर की है।

https://creativenewsexpress.com/unbelievable-04-innocents-spent-the-whole-night-in-front-of-leopard-in-almora/
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments