HomeBreaking Newsसऊदी में अल कायदा, इस्लामिक स्टेट आदि से जुड़े 81 आतंकियों को...

सऊदी में अल कायदा, इस्लामिक स्टेट आदि से जुड़े 81 आतंकियों को सामूहिक मृत्युदंड

ADVERTISEMENTS

चरमपंथी आतंकियों को नहीं बख्शेगा सऊदी अरब

In Saudi Arabia, 81 terrorists linked to Al Qaeda, Islamic State and the Houthi rebel organization were hanged

सीएनई न्यूज

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सऊदी अरब में अल कायदा, इस्लामिक स्टेट और हूती विद्रोही संगठन से जुड़े 81 दहशतगर्दों को एक ही दिन में सूली पर लटका दिया गया है। सऊदी में एक ही दिन पर दी गई मौत की यह सबसे बड़ी संख्या है। हालांकि इससे पूर्व भी सऊदी में सामूहिक फांसी व सर कलम करने की सजा दी जाती रही है।

इन सभी लोगों को गत दिवस शनिवार को फांसी दी गई है। सरकार ने कहा कि वह पूरी दुनिया की स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने वाले आतंकवाद और चरमपंथी विचारधाराओं के खिलाफ कठोर कदम आगे भी उठायेगी।

बताया गया है कि जिन लोगों को सूली पर लटकाया गया है, वह सभी बच्चों का अपहरण और हत्या, लोगों को टॉर्चर करने, महिलाओं का रेप करने जैसे अपराधों में लिप्त थे। इसके अलावा इन पर देश में हथियारों की तस्करी करने का भी आरोप है।

मौत की यह सामूहिक सजा पाने वालों में सऊदी के निवासियों के अलावा कुछ विदेशी भी हैं। इनमें से ज्यादातर यमन के रहने वाले थे। अदालत में ट्रायल के बाद इन सभी अपराधियों को अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। जिन 81 लोगों को फांसी पर लटकाया गया है, उनमें 73 सऊदी नागरिक, सात यमन और एक सीरियाई नागरिक था। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि इन लोगों को कहां पर मृत्युदंड दिया गया है।

आरोप है कि इन आतंकियों ने सुरक्षा अधिकारियों की हत्या की भी कोशिश की थी और कई पुलिस स्टेशनों को निशाना बनाया था। इनमें से एक यमन का नागिरक था, जो ISIS के लिए काम करता था। कई अल कायदा, इस्लामिक स्टेट और हूती विद्रोही संगठन से जुड़े आतंकी थे।

सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक जिन लोगों को फांसी के फंदे पर चढ़ाया गया है, वो सऊदी अरब में हमलों की योजना बना रहे थे। सऊदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी दुनिया की स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने वाले आतंकवाद और चरमपंथी विचारधाराओं के खिलाफ सरकार कठोर रुख अपनाना जारी रखेगी।

सामूहिक मृत्युदंड में अब तक की सबसे बड़ी सजा

ज्ञात रहे कि खाड़ी देश विभिन्न मामलों में दोषी पाये जाने वाले अपराधियों को मौत देने में सबसे आगे रहते हैं। हाल के दिनों में सऊदी अरब में मौत की सजा पाने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है, जहां एक साथ 81 लोगों को फांसी पर लटका दिया गया। इसके पहले 2021 में 67 अपराधियों को सजा दी गई थी। साल 2020 में 27 अपराधियों को सजा-ए-मौत हुई थी। 2019 में सऊदी अरब में एक शिया धर्मगुरु समेत 37 लोगों को मौत की सजा दी गई थी। 2016 की जनवरी में 47 लोगों के सिर कलम किए गए थे। जिनमें अधिकांश अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments