सीएनई सहयोगी चौखुटिया
विकासखंड चौखुटिया अंतर्गत मासी तहसील क्षेत्र का पौराणिक, एतिहासिक सोमनाथ मेला कोरोना माहमारी की गाइडलाइंस के चलते महज रस्म अदायगी के साथ संपन्न हो गया। दोनों आलों (दलों) के चुनिंदा मुख्य लोगों की मौजूदगी में सात दिन तक चलने वाला यह मेला चंद मिनटों में ही पूरा हो गया।
बिना बाजेगाजे के साथ परंपरा का निर्वहन किया गया। सोमनाथ मेला की ओड़ा भेंटने की रस्म सांकेतिक रूप में मनायी गयी। जिसमें कोविड महामारी की गाइडलाइन का पालन कर रस्म अदायगी की गई।
जिसमें कनोड़िया आल के ग्राम प्रधान गिरधर बिष्ट, दीपक वर्मा, चन्दन बिष्ट, ललित बिष्ट, नवीन बिष्ट, राहुल बिष्ट, भूपेन्द्र बिष्ट, जितेंद्र बिष्ट, मनोज बिष्ट आदि सम्मलित हुए।
Almora Breaking : निर्दयी कोरोना ने आज फिर ले ली छह जानें, एक नगर क्षेत्र की महिला भी शामिल
Haldwani : पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर, चालक की मौत
उत्तराखंड में 11 से 18 मई तक कोविड कर्फ्यू : पढ़े नए आदेशों के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु