HomeBreaking Newsबोले सपा सांसद, "लड़कियां जब बच्चे पैदा करने लायक हो जाएं, तभी...

बोले सपा सांसद, “लड़कियां जब बच्चे पैदा करने लायक हो जाएं, तभी कर दो शादी”

ADVERTISEMENTSAd

CNE REPORTER

केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की आयु 18 से बढ़ाकर 21 किए जाने पर अब विरोध के स्वर भी उभरने लगे हैं। खास तौर पर समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने इस प्रस्ताव का विरोध करने का ऐलान कर दिया है। आज तो एक सपा सांसद ने अजीब किस्म के बयान लड़कियों की शादी की आयु 18 से बढ़ाकर 21 किए जाने पर दे दिए हैं।

सपा नेता अबु आजमी, शफीकुर्रहमान बर्क के बाद अब सपा सांसद एसटी हसन ने शुक्रवार को केंद्र के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कई दलीलें दीं। उन्होंने कहा कि जब लड़कियां बच्चे पैदा करने लायक हो जाएं तो उनकी शादी कर देनी चाहिए। उन्होंने अपने एक अजीब तर्क में कहा कि ”उम्र बढ़ने पर बच्चे पोर्न फिल्में देखने लगते हैं और उनमें अनुशासनहीनता बढ़ जाती है। अतएव कम उम्र में ही शादी हो जानी चाहिए।”

ANI से बात करते हुए हसन ने कहा, ”महिलाओं की प्रजनन आयु 16-17 वर्ष से 30 वर्ष तक होती है। 16 साल की उम्र से ही शादी के प्रस्ताव आने लगते हैं। यदि शादी में देर की जाती है तो इसके दो नुकसान हैं, एक है बांझपन की संभावना। दूसरी यह कि दूसरा यह है कि जब कोई बूढ़ा हो जाता है तो बच्चे व्यवस्थित नहीं होते हैं। जब आप जिंदगी के आखिरी दशक में तब भी आपके बच्चे स्टूडेंट ही होते हैं। हम प्राकृतिक प्रक्रिया को तोड़ रहे हैं।”

सपा सांसद ने कहा, ”मैं मानता हूं कि जब एक लड़की परिपक्व हो जाती है और प्रजनन की उम्र हासिल कर लेती है, उसकी शादी हो जानी चाहिए। यदि एक लड़की 16 साल में परिपक्व हो जाती है तो उसकी शादी 16 में हो सकती है। यदि वह 18 की उम्र में वोट कर सकती है तो वह शादी क्यों नहीं कर सकती है ? बच्चे जब बड़े होते हैं तो अनुशानहीनता बढ़ जाती है, वे पोर्न वीडियो और फोटो देखने लगते हैं।”

ज्ञात रहे कि इससे पहले सपा नेता अबु आजमी ने भी कहा था कि शादी की उम्र बढ़ाए जाने से लड़कियां गलत रास्ते पर जा सकती हैं। इससे पहले सपा सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क ने भी इस प्रस्ताव के विरोध का ऐलान करते हुए कहा था, ”भारत एक गरीब देश है और हर कोई बेटी की शादी कम उम्र में करना चाहता है। मैं संसद में इस बिल का समर्थन नहीं करूंगा। उन्होंने तो यहां तक बोल दिया कि 21 साल शादी उम्र हो जाने से लड़कियां अवारा हो जायेंगी। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सांसद के बयान से किनारा कर लिया और कहा कि उनकी पार्टी प्रगतिशील है। समाजवादी पार्टी का इन बयानों से कुछ लेना—देना नहीं है। अलबत्ता चर्चा है कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 किए जाने के प्रस्ताव का भी विरोध तय माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments