HomeNationalअमरिंदर ने भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन का किया ऐलान

अमरिंदर ने भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन का किया ऐलान

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

कैप्टन सिंह ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने शेखावत के साथ गले मिलते हुए तस्वीर को ट्वीट भी किया। कैप्टन सिंह ने लिखा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है और दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे पर फैसला जल्द हो सकता है।

कैप्टन सिंह ने चुनाव जीतने का दावा करते हुए कहा कि कौन किस सीट से जीत सकता है उसी आधार पर सीटों का बंटवारा होगा। हर सीट को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

शेखावत ने भी ट्वीट कर कहा, “पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक आदरणीय कैप्टन सिंह आज दिल्ली निवास पर पधारे। उनसे चर्चा में उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव झलकता है। वह पंजाब की जनता का हित चाहते हैं। इस संदर्भ में हमारे बीच विचारों का सुखद आदान – प्रदान हुआ।”

उन्होंने कहा, “ आज की वार्ता के बाद मैं कह सकता हूं कि ये तय है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा।”

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments