HomeUttarakhandAlmoraलक्ष्य ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में मैडल की दौड़ में सबसे...

लक्ष्य ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में मैडल की दौड़ में सबसे युवा भारतीय

  • सेमी फ़ाइनल में पहुचें लक्ष्य
  • बी डब्लू ऍफ़ बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप -2021

CNE REPORTER

ADVERTISEMENTS

हुईलवा, स्पेन में चल रही बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप-2021 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने शानदार व उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर सेमी फाइनल में स्थान बना लिया।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि क्वार्टर फ़ाइनल में लक्ष्य ने चाइना के झाओ जुन पेंग को कड़े संघर्षपूर्ण व दिल थमने वाले मैच में 21-15, 15-21, 22-20 से हराकर सेमी फाइनल में स्थान बनाकर सबसे युवा भारतीय होने का इतिहास बना दिया।

इससे पूर्व लक्ष्य ने केविन कोर्डोर्न को आसानी से 21-13 व 21-8 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में स्थान बना लिया है। क्वार्टर फ़ाइनल में लक्ष्य की टक्कर चाइना के खिलाड़ी झाओ जुन पेंग के साथ होगी।

सेमी फाइनल मैं लक्ष्य की टक्कर कल हम वतन किदाम्बी श्रीकांत से होगी, जिन्होंने चाइना के खिलाड़ी लू जुआंग जू को हराकर सेमी फाइनल में स्थान बना लिया है।

लक्ष्य की ऐतिहासिक सफलता पर प्रदेश व उनके गृह जनपद में ज़बरदस्त ख़ुशी की लहर है। लक्ष्य सेन के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड परिवार, खेल प्रेमिओं व खिलाड़िओं ने लक्ष्य व उनके व वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच डीके सेन को बधाई व सेमी फाइनल मैच हेतु शुभकामनायें दी हैं।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments