HomeUttarakhandAlmoraलॉकडाउन पार्ट 3 — कल से अल्मोड़ा में सुबह 7 से 4...

लॉकडाउन पार्ट 3 — कल से अल्मोड़ा में सुबह 7 से 4 बजे तक खुली रहेगी मार्केट, इन नई दुकानों को खुलने की मिली अनुमति, ध्यान से पढ़िये क्या हैं दिशा—निर्देश…..

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां लॉकडाउन के तृतीय चरण में ग्रीन जोन में शामिल अल्मोड़ा जनपद को बड़ी राहत मिली है। आज व्यापार मंडल की प्रशासन के साथ हुई वार्ता में तय हुआ कि दुकानें रोस्टर के हिसाब से खोली जायेंगी। यानी लगभग सभी दुकानें खुलेंगी, लेकिन एक ही दिन सभी दुकानें नही खोल सकते हैं।
नगर अध्यक्ष सुशील साह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आपसी वार्ता में तय हुआ है कि—

सोमवार, बुद्धवार और शुक्रवार को —
रेडिमेट गारमेंट्स, इलैक्ट्रानिक्स आइटमों, जनरल स्टोर, प्लास्टिक गुड्स, घड़ी—चश्मे, पूजन सामग्री, बर्तन, हैंडलूम, कम्प्यूटर, गिफ्ट सैंटर व खेल सामग्री

मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को —
कपड़ों की दुकान (साड़ी, सूट थान आदि), ज्वैलर्स, जूते—चप्पल, कास्मेटिक्स, फर्जीचर, फोटो कलर लैब, प्रिंटिंग प्रेस व खेल सामग्री

रविवार सहित सातों दिन खुलने वाली दुकानें —
मैडिकल स्टोर, राशन, बिल्डिंग मैटेरियल, आटोमोबाइल, फल—सब्जी, मिठाई की दुकानें, मोबाइल, स्टेशनरी, मीट—मुर्गा व टेलर की दुकानें रोज खुली रहेंगी।

विशेष — अति आवश्यकीय वस्तुओं की दुकानें, जिन्हें पूर्व से ही खुलने की अनुमति थी वह सुबह 7 से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी, जबकि नई दुकानें जिन्हें लॉकडाउन 3 में अनुमति मिली है वह सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी।

यह दुकानें कदापी नही खुलेंगी —
हेयर कटिंग सैलून, रैस्टोरेंट, चाय की दुकानें, जिम, कोचिंग सेंटर इत्यादि जहां भी ज्यादा भीड़ जमा होती है।

बैठक में अध्यक्ष सुशील साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रत्येश पाण्डेय, महिला उपाध्यक्ष अनिता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट व अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह आदि मौजूद रहे।

प्रशासन ने भी इसको लेकर सूची जारी कर दी है, यह भी देखें —

अल्मोड़ा जनपद की ख़बरों के लिए ज्वाइन करें हमारा व्हट्सअप ग्रुप, करें क्लिक —

https://chat.whatsapp.com/IVFF8XtuMIKIrouBivKKAE

लेटेस्ट ख़बर के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
FTYwl1FqGnrLIxCmiP9RHe

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments