HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस, इंदिरा ने...

हल्द्वानी न्यूज : कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस, इंदिरा ने किया माला पहना कर स्वागत

हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के प्रमुख समाजसेवी व बमौरी निवासी बलवंत सिंह मेहरा एवं हरि सिंह बिष्ट एक दर्जन लोगों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सदन में नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदयेश के आवास पर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। डा. इंद्रा हृदयेश ने उन्हें उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने अपील की कि सभी लोगों को साथ लेकर कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूती से खड़ी होगी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के हल्द्वानी आवास पर एक सादे कार्यक्रम में 1 दर्जन से अधिक बमौरी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली इस मौके पर एआईसीसी के सदस्य और मंडी समिति के पूर्व सभापति सुमित हृदेश प्रदेश सचिव कानू बिष्ट पार्षद विनोद दानी पूर्व प्रधान मुकुल बलुटिया भी उपस्थित थे। बलवंत मेहरा और हरीश बिष्ट के साथ हरीश चंद्र बहुगुणा, दीवान सिंह बिष्ट, रजत बोरा, ललित नेगी, प्रदीप सिंह बिष्ट, मोहन सिंह जीना, यतींद्र जोशी, प्रशांत सिंह डा. राकेश दानी, उमेश महतोलिया, अजय बेलवाल, व निखिल बिष्ट आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राजेंद्र नेगी, सौरव भट्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, डीके पंत, नितिन ब्ल्यूटिया, तरुण साह व देवेंद्र कंडवाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments