HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: काफलीखान क्षेत्र की कई सड़कें मलबा गिरने से बाधित, काफलीखान—भनोली...

Almora News: काफलीखान क्षेत्र की कई सड़कें मलबा गिरने से बाधित, काफलीखान—भनोली मोटरमार्ग में यातायात ठप, सनगांव में पहाड़ी खिसकने से मकान को खतरा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
तीन दिनों से चल रही मूसलाधार बारिश से भनोली तहसील अंतर्गत कई इलाकों में टूटफूट का सिलसिला चल पड़ा है। जनजीवन अस्त—व्यस्त होने के साथ ही क्षेत्र में कृषि भूमि की दीवारें ढह गई हैं। मोटरमार्गों में मलबा गिरने और पेड़ गिरने से अवरोध पैदा हो गया है। काश्तकारों की फल—सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। क्षेत्र के गुरुराबांज-अनडोली, गुरुणाबांज-बमनस्वाल—लमगड़ा, काफलीखान-भनोली, धौलादेवी-पोखरी, दन्या-आरा सलपड़, हनुमानगढ़ी-रंगोली आदि सड़क मार्ग मलबा आने से बाधित हो गए हैं जबकि काफलीखान-भनोली मोटरमार्ग में जगह—जगह मलबा आने से यातायात पूर्ण ठप है। इसी मोटर मार्ग में ग्राम सनगांव के पास नवीन सनवाल के मकान के पीछे पहाड़ी खिसक गई है और पेड़ गिरने से मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है। कई पेड़ गिरने के कगार पर आ गए हैं। जिससे खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन पेड़ों को अतिशीघ्र हटाया जाए, ताकि जान—माल के खतरे को टाला जा सके।

अन्य खबरें

Uttarakhand Breaking : सड़क किनारे खड़े वाहन में गिरा विशाल बोल्डर, कैंटर स्वामी की दर्दनाक मौत

रेलवे खास : काठगोदाम-हावड़ा और लालकुआं-हावड़ा का इस दिन से होगा संचालन

उत्तराखंड में गिरता कोरोना ग्राफ : आज 5 मौतें, 220 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल

CNE Latest News : आखिरकार 05 घंटे बाद खुला एनएच पर नैनीपुल के पास ​बाधित हुआ मार्ग, यात्रियों ने ली राहत की सांस, शुरू हुआ अल्मोड़ा-हल्द्वानी आवागमन

Uttarakhand : शराबी पति ने बेरहमी से पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, बेरहमी से पीटा, घायल अवस्था में चौथे दिन घर पर ही तोड़ दिया दम

गजब : यह तो सिर्फ 5 मिनट में मार देंगे कोरोना! महिला को पांच मिनट के अंतराल में लगा दी दो अलग-अलग वैक्सीन, हड़कंप

हल्द्वानी ब्रेकिंग : राजस्व गांव जीतपुर नेगी अब नगर निगम में शामिल, जानिये बोर्ड की बैठक में अन्य किन प्रस्तावों पर बनी सहमति, हल्द्वानी में संचालित होंगे यह नए विकास कार्य…

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : दहेज की बलि चढ़ गयी हल्द्वानी की बिटिया, दिल्ली में ससुरालजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज, पति सहित 4 की गिरफ्तारी

हल्द्वानी : नाबालिग की मंदिर में हो रही थी शादी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, ब्याह रूकवाया, दूल्हे सहित वर—वधू पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments