HomeBreaking Newsनदियां में उफान, कई राष्ट्रीय व राज्य मार्ग बंद, काठगोदाम में सर्वाधिक...

नदियां में उफान, कई राष्ट्रीय व राज्य मार्ग बंद, काठगोदाम में सर्वाधिक बारिश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

भारी बारिश ने नैनीताल जनपद में कहर ढ़ाना शुरू कर दिया है। नैनीताल जनपद के काठगोदाम में आज सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई है। 02 राष्ट्रीय राज मार्ग, 03 राज्य मार्ग, 01 मुख्य जिला मार्ग व 03 ग्रामीण मार्ग बारिश के चलते बाधित हो चुके हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जनपद आपदा कालीन परिचालन केंद्र, नैनीताल से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी (काठगोदाम) में जनपद अंतर्गत सर्वाधिक 128 एमएम बारिश सुबह 8 बजेत क दर्ज की गई है। इसके अलावा नैनीताल स्नो व्यू में 90 एमएम, कोश्याकुटोली में 83 एमएम, धारी में 32 एमएम, बेतालघाट 46 एमएम, रामनगर 15.8 एमएम, कालाढूंगी 35 एमएम, मुक्तेश्वर 68.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

बड़ी खबर : रणजीत हत्याकांड मामले में राम रहीम समेत पांच दोषियों को उम्र कैद

इसके अलावा गौला, कोसी, नंघौर नदी खतरे के निशान तक पहुंच चुकी है। इन बैराजों में खतरे के डिस्चार्ज की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग बेतालघाट—गर्जिया, नैनीताल भवाली बाधित हैं। मुख्य जिला मार्ग भुजान—बेतालघाट, ग्रामीण मार्ग ज्योलीकोट—बेलुवाखान—गांजा, ग्रामीण मार्ग हरतप्पा—हली, रूसी—खुर्पाताल, नैनीताल—भवाली, राष्ट्रीय राजमार्ग खुटानी—चाफी—पद्मपुरी, ज्योलीकोट—क्वारब, राष्ट्रीय राजमार्ग रामनगर—धनगढ़ी—मोहान भी बाधित है। इन सभी मार्गों को खोलने के लिए विभाग द्वारा जेसीबी भेजी गई है। समाचार लिखे जाने तक जनपद में विद्युत व पेजयल आपूर्ति सुचारू बताई जा रही है।

उत्तराखंड में 1 महीने के लिए बढ़ा कोविड कर्फ्यू, नई SOP जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments