Homesportsस्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनसा रावत ने जीते 04 स्वर्ण पदक

स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनसा रावत ने जीते 04 स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

20th Transform Uttarakhand state Junior Badminton Championship 2022

काशीपुर में हुई 20वीं ट्रांसफोर्म उत्तराखंड स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनसा रावत ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत चार स्वर्ण व दो सिलवर मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि काशीपुर में उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित उत्तराखंड स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का अयोजन 09 अगस्त से 14 अगस्त तक हुआ। स्वर्ण पदक जीतने की शानदार श्रृंखला कायम करते हुए मनसा रावत ने अंडर-17 बालिका एकल व मिश्रित वर्ग के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक झटके।

प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका एकल में मनसा ने देहरादून की अनुष्का जुयाल को 22-20 , 19-21 और 21-15 से पराजित किया। अंडर-17 मिश्रित में मनसा रावत व अनुष्का जुयाल की जोड़ी ने गायत्री रावत व एंजिल पुनेरा को 24-22 व 21-14 से पराजित किया। अंडर-17 के मिश्रित युगल मुकाबले में मनसा रावत व सिद्धार्थ रावत की जोड़ी ने राजदेव तोमर व अक्षिता की जोड़ी को 1-14 व 21- 16 से हराया। अंडर-17 मिश्रित बालिका युगल में मनसा रावत व अनया चौहान पिहू नेगी व सिद्धी रावत को 21-13 व 21-16 से पराजित किया। प्रेरणा मानसा की दादा नंदन सिंह रावत व दादी गुरली देवी मिलती है।

वहीं मनसा रावत ने एकल व युगल मुकाबलों में दो रजत पदक भी हासिल किये। अंडर-19 बालिका एकल के मुकाबले में मनसा रावत अवंतिका पांडे से 17-21 व 12-21 से पराजित हुई। वहीं, अंडर-19 मिश्रित युगल में मनसा रावत व प्रणव शर्मा की जोड़ी को शशांक छेत्री व अन्या चौहान से 12-21 व 21-10 से पराजय का सामना करना पड़ा। अंडर-19 के इन मुकाबलों में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इधर मनसा रावत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रथम कोच रहे डीके सेन व अन्य सभी कोचों को दिया है। मनसा ने बताया कि उन्हें अपने खेल को लेकर प्रेरणा अपने दादा नंदन सिंह रावत, दादी गुरली देवी से मिली है। उनके मार्गदर्शन से ही वह अपना ध्यान पूरी तरह लक्ष्य पर केंद्रित रखती हैं। तमाम खेल प्रेमियों ने मनसा रावत को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments