HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : उनि मनोहर सिंह और डॉ. विजय सील को मिला कोरोना...

अल्मोड़ा : उनि मनोहर सिंह और डॉ. विजय सील को मिला कोरोना वाॅरियर्स ऑफ़ द डे का सम्मान

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। लाॅकडाउन के दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव कार्य एवं पूरी लगन से ड्यूटी में लगे पुलिस कार्मिकों एवं आम नागरिकों को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। हर रोज एसएसपी द्वारा कोरोना वॉरियर्स ऑफ़ द डे से उन्हें सम्मानित किया जा रहा। इसी क्रम में उनि मनोहर सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा ने लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमन्दों को मास्क वितरित किये और एक माह कन्ट्रोल रूम हल्द्वानी में हैल्प डैस्क में ड्यूटी करते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को उनके सम्बन्धित वाहन में सकुशल बिठाया तथा उन्हें जरूरत का सामान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डाॅ. विजय सील उपाध्याय पुत्र स्व. श्री कुबेर नाथ उपाध्याय निवासी चिलियानौला रानीखेत द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को सैनेटाइजर एवं आयुर्वेदिक काढ़ा निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। इन दोनों कोरोना योद्धाओं को मंगलवार को कोरोना वॉरियर्स ऑफ़ द डे से सम्मानित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments