HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : मं​जीत भगत बने प्रधान संगठन के जिला महासचिव

रानीखेत : मं​जीत भगत बने प्रधान संगठन के जिला महासचिव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ग्राम पंचायत तौड़ा, ताड़ीखेत के प्रधान मंजीत भगत प्रधान संगठन के जिला महासचिव निर्वाचित हुए हैं। उनके मनोनयन के बाद हर्ष की लहर है और तमाम शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

जिला प्रधान संगठन के हवालबाग विकासखंड सभागार में कार्यकारणी का विस्तार किया गया। इस मौके पर मंजीत भगत जिला महासचिव निर्वाचित हुए। ताड़ीखेत में तमाम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्राम पंचायत तौड़ा के प्रधान मंजीत भगत ने इस नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला अध्यक्ष धीरज गेलाकोटी व प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों व प्रधानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु संगठन के बैनर तले वह संघर्षरत रहेंगे। इधर ग्राम प्रधान भगवत नेगी, नारायण सिंह, दिनेश बिष्ट, संतोष कुमार, अमित नेगी, दीप पांडे, किशन अधिकारी सहित तमाम ग्राम प्रधानों व अन्य लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments