HomeUttarakhandUdham Singh Nagarघर के पास ही शौच को गए युवक को सांप ने काटा,...

घर के पास ही शौच को गए युवक को सांप ने काटा, मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सितारगंज। यहां ग्राम खैराना निवासी एक व्यक्ति की मौत सांप के काटे जाने से हो गई है। वह आज सुबह घर के पास ही शौच के लिए गया था। तभी वहां बैठे एक सांप ने उसके पांव में काट लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरदेव सिंह उम्र 35 साल पुत्र भोर सिंह यहां सितारगंज क्षेत्र के ग्राम खैराना में रहते थे। आज सुबह वह घर के पास बाथरूम करने गए थे। तभी वहां मौजूद एक सांप ने उन्हें काट लिया।

आनन—फानन में ग्रामीण व परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाये। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि गुरदेव सिंह निवासी खैराना को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था।

 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments