HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज :ममता कपूर बनी आप नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा

अल्मोड़ा न्यूज :ममता कपूर बनी आप नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रदेश उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी अमित जोशी के नेतृत्व में अल्मोड़ा विधानसभा में महिला मोर्चा की नगर कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई एवं इस मौके पर कई महिलाओं को सदस्यता दिलाई गई।

जिसमें ममता कपूर को महिला मोर्चा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर ममता कपूर ने कहा की पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ और आम आदमी के जीवन को प्रभावित करने वाली दिल्ली सरकार की नीतियों को देखते हुए आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उत्तराखंड के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा की गई बिजली गारंटी, रोजगार गारंटी, केजरीवाल की तीर्थ यात्रा योजना जो की आम आदमी के जीवन को प्रभावित करने वाली योजनाए है इन योजनाओं से काफी प्रभावित हैं।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, कृपाल आर्य, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, विधानसभा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप सिंह नयाल, जगमोहन सिंह फर्त्याल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सोहित भट्ट, विधानसभा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दिनेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह, पूरन सिंह बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारी को प्रभारी अमित जोशी ने शुभकामनायें दी और साथ में कहा की मातृशक्ति ही उत्तराखंड के नव निर्माण में भागीदार बनेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments