HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : वेस्ट कैरी बैग से जरूरतमंदों के​ लिए मॉस्क तैयार कर...

अल्मोड़ा : वेस्ट कैरी बैग से जरूरतमंदों के​ लिए मॉस्क तैयार कर ही बसंती गैड़ा

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा/सी.एन.ई। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में कोविड—19 संक्रमण के खिलाफ चल रही मुहिम में महिलाओं का योगदान किसी भी मुकाबले में पुरूषों से कम नही है। यहां थपलिया मोहल्ले में बसंती गैड़ा लगातार नि:शुल्क समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए मॉस्क तैयार कर रही हैं। बता दें कि बसंती गैड़ा यहां मंगलदीप विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती हैं। खास बात यह है कि वह यह मॉस्क इस्तेमाल के बाद छोड़ दिये जाने वाले कैरी बैगों से तैयार करती है। उनके द्वार जिस प्रकार से वेस्ट मैटेरियल का इस्तेमाल करते हुए मॉस्क तैयार किये जा रहे हैं, वह अपने आप में अनूठी बात है। इधर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि निश्चित रूप से बसंती गैड़ा जैसी महिलाओं का कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ा योगदान है। आज महिला शक्ति भी लगातार इस समाजिक कार्य में जिस तरह अपनी हिस्सेदारी निभा रही हैं, वह बड़ी तारीफ—ए—काबिल है। पूरन रौतेला ने बताया कि वह बसंती गैड़ा से वह मॉस्क लेकर समाज के जरूरतमंदों को शीघ्र ही वितरित करेंगे।

इधर स्पेशल एजुकेटर बसंती गैड़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन तारा राणा से कपड़े के थैले जैसे साड़ी, सूट, सब्जी के थैले धोकर मास्क‍‍‍‍‌ बनाने की प्रेरणा ली। उन्होंने 50 मास्क तैयार करके जरूरतमंदों की सहायता के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर ललित जोशी को सौंपे। उसके बाद उनके परिवार के सहयोग व भाभी कमला गैड़ा द्वारा सिलाई में की गई मदद से कुछ मॉस्क और तैयार करे हैं, जिनमें से‌ 100 मॉस्क कांग्रेस अध्यक्ष पूरन रौतेला को जरूरतमंदों की सहायता के लिए वह दे रही हैं।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments