HomeDelhiकेंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू से वापस लिया कानून मंत्रालय

केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू से वापस लिया कानून मंत्रालय

नई दिल्ली | सरकार ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदल दिया है। रिजिजू को अब अर्थ साइंस मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) सौंपा गया है। रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल लॉ मिनिस्टर (Law Minister) होंगे।

गुरुवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों के बीच कुछ विभागों के पुनर्आवंटन का निर्देश दिया है। विज्ञप्ति के अनुसार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार रिजिजू को सौंपा गया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल को रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

रिजिजू को रविशंकर प्रसाद की जगह जुलाई 2021 में कानून मंत्री नियुक्त किया गया था। 2019 में उन्हें खेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था। रिजिजू जजों पर टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने कॉलेजियम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।

भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

प्रशन – देश का नया कानून मंत्री कौन है?
उत्तर – अर्जुन राम मेघवाल 18 मई 2023 को देश के नए कानून मंत्री बनाए गए है।

प्रशन – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) किसे बनाया गया?
उत्तर – किरेन रिजिजू को 18 मई 2023 को अर्थ साइंस मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) सौंपा गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments