HomeNationalभाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

चंडीगढ़ | हरियाणा में अम्बाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन बार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया का गुरुवार सुबह यहां पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 साल के थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रतन लाल कटारिया कुछ समय से बीमार थे, जिसके कारण उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पिता ज्योति राम, पत्नी बंतो कटारिया, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

रतन कटारिया का जन्म 19 दिसम्बर 1951 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के संधली गांव में हुआ। वह लगभग 50 वर्ष से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुये थे तथा हरिजन कल्याण निगम के अध्यक्ष और गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष भी रहे।

रतन कटारिया भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वह 1999 में 13वीं लोकसभा, 2014 में 16वीं लोकसभा और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिये अम्बाला से सांसद चुने गये। वह मई 2019 में केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री भी रहे। वह 1996 में हरियाणा भंडारण निगम के अध्यक्ष, 1985 में रादौर से विधायक तथा राज्य के राजस्व मंत्री रहे। वह 2000 से 2003 तक हरियाणा भाजपा अध्यक्ष भी रहे।

उत्तराखंड में 24 IAS अधिकारियों के तबादले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments