​विवाह समारोह से लौट रहे आर्मी के रिटायर्ड सू. मेजर की सड़क दुर्घटना में मौत

0
कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत
कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत

✒️ तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर


ADVERTISEMENTS

यहां एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे पूर्व फौजी की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर में घटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नंबरदार पुरी हल्दुआ निवासी जेएस रावत (65) सेना में असम राइफल्स से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह शहर में एक विवाह समारोह में शिरकत करने गये थे। शादी समारोह के बाद वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी रिलांयस पेट्रोल पंप के निकट एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस बीच आस-पास मौजूद लोग मदद को दौड़े। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, कोतवाल अरूण कुमार सैनी के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे तहरीर के अनुसार कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1