HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बियरशिबा में धूमधाम से मनाया गया मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस

अल्मोड़ा : बियरशिबा में धूमधाम से मनाया गया मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस

ADVERTISEMENTS

⏩ फुटबॉल में कक्षा 10 तथा बॉलीबाल में कक्षा 12 रही अव्वल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

बियर शिवा स्कूल अल्मोड़ा में खेल दिवस के उपलक्ष्य में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी अल्मोड़ा दिवाकर भाटी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुये विद्यार्थियों को खेल के महत्व को बताया तथा अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।

खेल दिवस कार्यक्रम में आयोजित सीनियर वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 10 तथा बॉलीबाल प्रतियोगिता में कक्षा 12 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया किया। जूनियर वर्ग में फाग जम्प, कुर्सी दौड़, बैलून रेस, थ्री लेगेड रेस, स्यून रेस तथा सैक रेस आदि प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक श्रीमती निरूपमा तलवार एवं तिलक तलवार द्वारा बच्चों को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी गयी। प्रधानाचार्या नीमा थापा ने बच्चों को खेल का महत्व समझाते हुए बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रदीप जोशी, देवेंद नगरकोटी, दीप कमल अल्मिया, राजेन्द्र राणा निर्मला पांडेय आदि शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments