HomeNationalमहाराष्ट कैबिनेट का विस्तार : 18 विधायकों ने ली मंत्री पद की...

महाराष्ट कैबिनेट का विस्तार : 18 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना पदभार संभालने के करीब 40 दिनों के बाद मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 18 नए चेहरों को शामिल किया और इसके साथ ही मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गयी।

कैबिनेट में 18 नए चेहरें शामिल

आज के मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना के बागी शिंदे गुट के नौ तथा सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के भी नौ विधायक शामिल किये गए। सभी नए मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। कैबिनेट में अब मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस समेत कुल 20 मंत्री हो गए।

18 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा की तरफ से ये बनाए गए मंत्री

➡️ चंद्रकांत पाटिल
➡️ सुधीर मुनगंटीवार
➡️ गिरीश महाजन
➡️ राधाकृष्ण विखे पाटिल
➡️ सुरेश खाड़े
➡️ अतुल सावे
➡️ रवींद्र चह्वाण
➡️ मंगल लोढ़ा
➡️ विजय कुमार गावित

एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से ये बनाए गए मंत्री

➡️ उदय सामंत
➡️ संदीपन भुमरे
➡️ दादा भुसे
➡️ गुलाबराव पाटिल
➡️ शंभुराज देसाई
➡️ संजय राठौड़
➡️ तानाजी सावंत
➡️ अब्दुल सत्तार
➡️ दीपक केसरकर

शपथ ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मौजूद थे। शिंदे की नई टीम में सभी के सभी मंत्री करोड़पति हैं। इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति मालाबार हिल्स सीट से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के पास है।

यह भी पढ़े – …हमने जिन्हें बनाया वही पार्टी तोड़ने में लगे थे : नीतीश कुमार

यह भी पढ़े – राजनीतिक हलचल : 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप नई सरकार बनाने का दावा पेश

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments