HomeUttarakhandAlmoraदु:खद: जाने—माने अधिवक्ता एवं समाजवादी नेता मदन लाल साह नहीं रहे, शोक...

दु:खद: जाने—माने अधिवक्ता एवं समाजवादी नेता मदन लाल साह नहीं रहे, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं जाने—माने अधिवक्ता मदन लाल साह का शुक्रवार करीब डेढ़ बजे निधन हो गया। वह 84 वर्ष की आयु के थे। उनके निधन की भनक लगते ही शहर में शोक की लहर फैल गई। जिलाधिकारी समेत कई प्रबुद्धज, व्यापारी, अधिवक्ता यहां खजांची मोहल्ला स्थित उनके निवास पर पहुंच गए, जहां उन्होंने गहरी शोक संवेदना प्रकट की और श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि एडवोकेट मदन लाल साह आजीवन समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे। उनके पिता भी स्वतन्त्रता आन्दोलन में कई बार जेल गये। समाजवादी आन्दोलन के अलावा के अलावा उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से भी समाजसेवा की है। स्व. साह मदन लाल साह स्व. बिशनी देवी मोहन लाल साह सार्वजनिक दातब्य न्यास के अध्यक्ष तथा उमेश, पूरन, बिष्णु, हीरा सार्वजनिक दातव्य न्यास के संस्थापक सदस्य और गौ सेवा न्यास के संस्थापक संरक्षक रहे। उनके निधन की खबर मिलते ही जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया समेत, गौ सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पूरन चन्द्र तिवारी,

ADVERTISEMENTS

सचिव दयाकृष्ण काण्पाल, व्यापार संघ अध्यक्ष सुशील साह, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, कर्मचारी नेता चन्द्रमणी भट्ट, यूकेडी नेता गिरीश लाल साह, मनमोहन चौधरी, गोपाल, एडवोकेट गोविन्द लाल वर्मा, रोहित कार्की, पालिका सदस्य दीपक वर्मा आदि तमाम लोग उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्व. साह की शवयात्रा शनिवार सुबह 9 बजे उनके आवास से ​प्रस्थान करेगी।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments