HomeUttarakhandAlmora"सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन, होली खेले गिरजापति नंदन, गौरी को नंदन"

“सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन, होली खेले गिरजापति नंदन, गौरी को नंदन”

ADVERTISEMENTSAd

✒️ मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति का खड़ी होली आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान में यहां नंदादेवी मंदिर परिसर में खड़ी होली का आयोजन हुआ। इस मौके पर महिला होल्यारों व रंगकर्मियों ने होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

होली गायन की शुरूआत मां नंदा देवी को नमन करने के बाद नाचते-गाते मंदिर परिसर की परिक्रमा में साथ हुई। महिला होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली गीतों का गायन करके दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।

इस मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी व पत्रकार नवीन बिष्ट व अन्य ने ”सिद्धी को दाता, विध्न विनाशक, होली खेले गिरजापति नंदन”, ”शिवजी को च्याला, गौरा का नाना, जय हो गणेशा देवा”, ”बुरूशी का फूलो को कुमकुम मारा”, ”डाना-काना छाजि गै नारंगी बसंती” आदि सुंदर होली गीतों का गायन किया।

होली कार्यक्रम में मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति अल्मोड़ा की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव गीता मेहरा, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, व्यवस्थापक विमला बोरा, उप सचिव लक्की वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, विद्या बिष्ट, गीता आर्या, किरन साह, सुधा पंत, प्रभा बिष्ट, सोनिया कर्नाटक, मोहिनी कनवाल, गीता पांडे, दीपा भंडारी, हरिता नेगी, गीता बिष्ट, निर्मला जोशी, राधा राजपूत, रंगकर्मी नवीन बिष्ट, नारायण थापा, राजेश्वरी, एमसी नेगी आदि तमाम गणमान्य जन मौजूद रहे।

उत्तराखंड की IPS रचिता जुयाल की लव स्टोरी | Rachita Juyal Love Story
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments