HomeUttarakhandLok Sabha Elections 2024: हरिद्वार और नैनीताल पर Congress अटका, उच्च शक्ति...

Lok Sabha Elections 2024: हरिद्वार और नैनीताल पर Congress अटका, उच्च शक्ति समिति के हाथों गेंद

Lok Sabha elections में प्रत्याशियों को लेकर Congress हरिद्वार और नैनीताल सीट पर फंस गई है। उम्मीदवारों के नाम पर अंदरखाने बहस चल रही है, लेकिन फैसला अटका हुआ है. मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड को शामिल नहीं किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

BJP ने पांचों लोकसभा सीटों के लिए नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन Congress हरिद्वार और नैनीताल सीट पर उम्मीदवारों को लेकर अटकी हुई है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्य की हरिद्वार और नैनीताल सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की संभावना जताई जा रही थी. इससे पहले प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी की. लेकिन उम्मीदवारों पर फैसला अभी बाकी है. पार्टी नेताओं की आपसी खींचतान के कारण उम्मीदवारों के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व CM Harish Rawat हरिद्वार सीट से अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं, जबकि Congress प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा इस बात पर अड़े हैं कि हरीश रावत खुद यहां से चुनाव लड़ें. वहीं, नैनीताल सीट से यशपाल आर्य, महेंद्र पाल, रणजीत रावत के नाम पर चर्चा चल रही है.

चुनाव में कार्यकर्ता पूरी लगन से काम करेंगे

हाई पावर कमेटी की बैठक में राज्य की दो सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला होगा. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से Uttarakhand को बाहर रखा गया है. पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगा उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता चुनाव में पूरी मेहनत से काम करेंगे। -करन महरा, Congress प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश प्रभारी शैलजा ने वरिष्ठ नेताओं की टोह ली

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले Uttarakhand प्रभारी शैलजा कुमारी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. उन्होंने हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों को लेकर एक बार फिर पार्टी नेताओं से टोह ली। इसके साथ ही चुनावी रणनीति और प्रबंधन पर चर्चा की गई. बैठक में पूर्व CM Harish Rawat, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह मौजूद रहे.

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments