HomeBreaking Newsप्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या नहीं आ रहे लालकृष्ण आडवाणी, यह है कारण

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या नहीं आ रहे लालकृष्ण आडवाणी, यह है कारण

ADVERTISEMENTS

अयोध्या। श्रीराम रथ यात्रा के माध्यम से देश भर में राम मंदिर आंदोलन का श्रीगणेश करने वाले वयोवृद्ध भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी Lal Krishna Advani आज अयोध्या नहीं आ रहे हैं। उन्हें विहिप की ओर से कार्यक्रम में सम्मलित होने का निमंत्रण मिला था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आज 96 साल के हो चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव में उन्हें कई बार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो जाया करती हैं। इस वक्त अयोध्या क्षेत्र में जबरदस्त शीत लहर चल रही है। अत्यधिक ठंड के चलते व स्वास्थ्य संबंधी कारणों से लालकृष्ण आडवाणी ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

90 के दशक में लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में निकली थी राम रथयात्रा

ज्ञात रहे कि एलके आडवाणी 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे थे। उनके नेतृत्व में साल 1990 में भाजपा ने गुजरात के सोमनाथ से राम रथयात्रा प्रारम्भ की थी। ‘सौगन्ध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे से तब पूरा देश गूंज उठा था। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार और अन्य पदाधिकारी आडवाण के योगदान को देखते हुए स्वयं उन्हें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता देने उनके आवास गए थे।

आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। एक समय भाजपा के लोकसभा में सिर्फ दो सांसद थे, लेकिन राम मंदिर आंदोलन और लालकृष्ण आडवाणी द्वारा निकाली गई रथयात्रा से भाजपा ने देश की आम जनता के बीच ऐस

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments