HomeCrimeगंदा है पर धंधा है ! ढाबे की आड़ में बेच रहा...

गंदा है पर धंधा है ! ढाबे की आड़ में बेच रहा था देशी शराब, चढ़ा पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/भवाली। जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बावूद नशाखोरी के अवैध धंधों में लिप्त लोग बाज नहीं आ रहे हैं। चौकी प्रभारी खैरना ने एक ढ़ाबा संचालक को शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा है। कुल 84 पव्वे अवैध देसी शराब गुलाब मार्का बरामद भी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट (SP Nainital Pankaj Bhatt) ने जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाने के पूर्व से ही निर्देश दिए हैं। सीओ भवाली नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली के नेतृत्व में आदेश का अनुपालन किया जा रहा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इसी क्रम में गत दिवस चौकी प्रभारी खैरना एस.आई. दिलीप कुमार द्वारा चौकी पुलिस बल के साथ चौकी क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग व गश्त की जा रही थी। इसी दौरान खैरना गंगोरी स्थित ढाबे में तलाशी ली गई। चेकिंग में शराब की अवैध रूप से बिक्री करते हुए गंगोरी निवासी एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 84 पव्वे अवैध देसी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में कोतवाली भवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसआई दिलीप कुमार (प्रभारी चौकी खैरना), कांस्टेबल जगदीश धामी व कांस्टेबल प्रयाग जोशी शामिल रहे।

जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी का CATC Camp, ग्रुप कमांडर नैनीताल का भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments