HomeUttarakhandAlmoraओवर रेट पर बिक रही थी शराब, आबकारी विभाग ने मारा छापा,...

ओवर रेट पर बिक रही थी शराब, आबकारी विभाग ने मारा छापा, कार्रवाई की संस्तुति

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, भतरौंजखान

ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग ने यहां भतरौंजखान में विदेशी मदिरा की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान शराब व बियर निर्धारित से अधिक मूल्य पर बेचे जाने पर अनुज्ञापी के खिलाफ आबकारी नियमों के तहत कार्रवाई की संस्तुति की गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

विभाग की टीम ने आज शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में दुकान में छापा मारा गया। इस दौरान दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेने का मामला सही पाया गया। इस दौरान जब ग्राहक बनकर दुकान में खरीददारी की गई तो सारी पोल खुल गई। सेल्समेन ने ग्राहक को किंगफिंशर की बियर को निर्धारित मूल्य 145 के बदले 170 में बेचा गया। वहीं रॉयल स्टैग के हाफ के निर्धारित मूल्य 390 के बदले 400 और मैकडबल हाफ को निर्धारित मूल्य 300 के बदले 320 में बेचा जा रहा था।

जिसके बाद आबकारी नियमों के अनुसार छापे की कार्रवाई के बाद अनुज्ञापी पर निमयानुसार कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से संस्तुति की गयी है। ज्ञात रहे कि अल्मोड़ा जनपद की अधिकांश शराब की दुकानों में ओवर रेट पर मदिरा बेचे जाने के मामले हैं। इसके बावजूद विभाग द्वारा अकसर कोई कार्रवाई नही की जाती है। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र की दुकानों में भी लोग ओवर रेट पर शराब बेचे जाने की शिकायत कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments