HomeUttarakhandAlmoraरेस्टोरेंट में परोसी शराब, नशे में बाइक चलाता मिला लड़का ! दोनों...

रेस्टोरेंट में परोसी शराब, नशे में बाइक चलाता मिला लड़का ! दोनों गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रचिता जुयाल के निर्देश पर पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। तलाशी के दौरान जहां एक रेस्टोरेंट संचालक भोजन की आड़ में ग्राहकों को शराब परोसता मिला। वहीं, एक युवक को नशे की हालत में बाइक चलाते गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा नियमित रुप से अभियान चलाकर नशा तस्करों की खबर ली जा रही है। वहीं, होटल/ढाबों व रेस्टोरेंट में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सांयकालीन गश्त लगाई गई। इस दौरान उमेश सिंह निवासी अल्मोड़ा को धार की तूनी अल्मोड़ा अपने रेस्टोरेंट में अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचता पाया गया। उसके रेस्टोरेंट से 12 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

जिस पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। आरोपी उमेश सिंह दुलागांव, रैलाकोट, जनपद अल्मोड़ा का रहने वाला है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बिशल लाल, प्रभारी चौकी एनटीडी, अल्मोड़ा, कांस्टेबल सूरज प्रकाश, चौकी एनटीडी अल्मोड़ा शामिल रहे।

शराब के नशे में मिला बाइक चालक, गिरफ्तार

थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में थाना भतरौजखान पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक संख्या- UK 04G-7733 को रोका गया। पुलिस ने जांच में पाया कि बाइक चालक आजम निवासी ग्राम दनपो, थाना भतरौजखान, जनपद अल्मोड़ा शराब के नशे में था। जिस पर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही मोटर साइकिल को सीज कर दिया गया है।

यहां इंटर कॉलेज के पास नहर में मिली लाश, हड़कंप

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments