बेरीनाग ब्रेकिंग : लाइन मैन की खाई में गिरने से मौत

0
उधम सिंह नगर : दो सड़क हादसों में एक दंपत्ति समेत तीन की मौत, चार घायल
सांकेतिक फोटो

बेरीनाग। बिजली विभाग के चौकोड़ी पुरानाथल लाइन में कार्यरत दीवान राम पुत्र तिल राम उम्र 38 निवासी जगथली दो दिन पूर्व शाहगराऊ के पास में बिजली की लाइन ठीक करके के लौट रहा था। अचानक पैर फिसनले से खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर परिजन उसके सीएससी बेरीनाग लाये जहा पर हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में राजस्व कर्मी उसके घर पहुंचे और मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के घर में तीन बच्चे है पिछले एक दशक से बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन का कार्य कर रहा था। घटना के घर में कोहराम मचा हुआ है लाइन मैन संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राजेश बोरा ने कहा मृतक के परिजन को 10 लाख मुआवजा देने के साथ कोरोना के द्वारा ड्यूटी करने बीमा का लाभ देने और पत्नी को सरकारी विभाग में नौकरी देने की मांग की है। 6 माह पूर्व में बेरीनाग क्षेत्र में एक लाइन मैन की बिजली का कंरट लगने से मौत हो गई थी।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS